Search

 
 
 

किरीबुरू में CRPF का हरित संदेश, बड़े पैमाने पर पौधारोपण

पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों वाले सारंडा व किरीबुरू क्षेत्र में मंगलवार को CRPF की 26वीं वाहिनी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की. कमांडेंट राजीव रंजन के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में विभिन्न कैंपों और आसपास के इलाकों में व्यापक पौधारोपण किया गया.
 

Nowamundi (Amit Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों वाले सारंडा व किरीबुरू क्षेत्र में मंगलवार को CRPF की 26वीं वाहिनी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की. कमांडेंट राजीव रंजन के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में विभिन्न कैंपों और आसपास के इलाकों में व्यापक पौधारोपण किया गया.


इस दौरान जवानों ने जम्बाईबुरु, थलकोबाद, झिरझिरिबुरु और गुण्डीजोरा क्षेत्रों में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए. पूरे अभियान में जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था. अधिकारियों ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का गहरा संबंध है. यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और सुरक्षित रह सकेंगी.


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस मुहिम से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं. अभियान के समापन पर “स्वच्छ सारंडा, हरित सारंडा” का नारा गूंजा. स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही