Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव: 13 पंचायतों में ‘गृह प्रवेश’ उत्सव, अबुआ व PMआवास के लाभुकों को मिली घर की चाबी

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की 13 पंचायतों में अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित मकानों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की 13 पंचायतों में अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित मकानों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषनी मुर्मू, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एलोना लकड़ा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी  भीखम कुमार,जीप सदस्य बसंती पूर्ति, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई थे.


 
पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लाभुकों के साथ खुशियां साझा कीं. विशेष रूप से कराईकेला पंचायत के गोपालपुर में कुरदेली देवी, लान्डुपोदा पंचायत के राजविजयपुर में मीना देवी, हुडंगदा पंचायत के सुबानसाई में जानकी देवी के नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया गया. 

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 28 तारीख को प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य आवास निर्माण कार्यों में गति लाना और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों तक पहुंचाना है.

 

चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषनी मुर्मू ने कहा कि पक्का मकान मिलना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा सपना होता है, जिसे सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है. वहीं, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एलोना लकड़ा ने लाभुकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

मिथुन गागराई ने कहा कि जिन लोगों को आवास पूरा करने में कोई दिक्कत है तो जानकारी दें, उन्हें मदद दी जाएगी. उन्होंने कहा जिनको भी आवास मिला है वे यथाशीघ्र घर बनाएं. 


इस मौके पर कराईकेला मुखिया गीता बानरा, लान्डुपोदा मुखिया कुश पूर्ति, हुडंगदा पंचायत मुखिया लक्ष्मी गागराई, पंचायत सेवक हरषिकेश नायक, प्रकाश कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही