Search

 
 
 

बिना कारकेड के प्रोजेक्ट भवन पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बिना औपचारिक तैयारी और बिना कारकेड के ही प्रोजेक्ट भवन पहुंच गए. अचानक मुख्यमंत्री के पहुंचने से परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामान्य रूप से सीढ़ियों से होते हुए सीधे अंदर पहुंचे.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बिना औपचारिक तैयारी और बिना कारकेड के ही प्रोजेक्ट भवन पहुंच गए. अचानक मुख्यमंत्री के पहुंचने से परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामान्य रूप से सीढ़ियों से होते हुए सीधे अंदर पहुंचें.

 

मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया. कुछ ही देर बाद रांची एसपी भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और अधिकारियों की आवाजाही तेज हो गई.

 

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का यह दौरा औचक था. बिना पूर्व तैयारी और प्रोटोकॉल के पहुंचे मुख्यमंत्री ने व्यवस्था को करीब से देखा. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि मुख्यमंत्री के पहुंचने के समय शुरुआती तौर पर सुरक्षा इंतजाम सामान्य थे, जिसे बाद में दुरुस्त किया गया.

 

मुख्यमंत्री के अचानक दौरे को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अधिकारियों को भी सतर्क रहने और व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आ रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही