Search

 
 
 

रांची : चिरौंदी में मजदूर की मौत के बाद लोगों ने किया मुख्य मार्ग जाम, आश्वासन के बाद हटाया

रात दो बजे नागार्जुन कंपनी द्वारा सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के दौरान काम कर रहे मजदूर की मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने आज चिरौंदी मुख्य मार्ग बंद कर दिया. इस दौरान करीब सुबह 7-12 बजे तक सड़क जाम रही.
 
  • घर का इकलौता बेटा था रोहित
  • तत्काल पांच लाख रूपये दिया गया मुआवजा
  • 15-20 लाख इंश्योरेंस की राशि जल्द

Ranchi : सोमवार रात दो बजे नागार्जुन कंपनी द्वारा सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के दौरान काम कर रहे मजदूर की मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने आज चिरौंदी मुख्य मार्ग बंद कर दिया. इस दौरान करीब सुबह 7-12 बजे तक सड़क जाम रही.

 

लोगों ने बताया कि कांके प्रखंड के बनहारा गांव के रोहित महतो पिछले कई सालों से कंपनी में काम कर रहे थे. इस दौरान चिरौंदी रोड में लंबे समय से पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था.

 

इसके लिए करीब चार फीट चौड़ाई और 10-15 फीट की गहराई जेसीबी से खोदकर काम कराए जा रहे थे. इस दौरान अचानक मिट्टी के धंसने से उनकी मौत हो गई. लोगों ने बताया कि रोहित कुमार (21 वर्ष) घर का एकलौता बेटा था. उनके घर में मां-बाप और एक बहन है.

 

मृतक के परिवार को दिए गए पांच लाख रूपये, इंश्योरेंस में 15-20 लाख देने के बाद हटा जाम

मजदूर की मौत होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा था. लोग मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा की मांग कर रहे थे. इस दौरान सड़क पर उतरे लोगों ने कहा कि मृतक के परिवार को पांच लाख रूपये तत्काल दिए जाए.

 

वहीं, मजदूर का काम के दौरान हुई मौत के किए गए बीमा का लाभ देने की बात कही गई. इसके लिए केंद्रीय सरना समिति और जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी और वार्ड पार्षद अमित मुंडा ने घटना की जानकारी ली. मृतक के परिवार को इंश्योरेंस किए गए मुआवजा की राशि भी जल्द उपलब्ध कराने की लिखित आश्वासन देने के बाद जाम को हटाया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही