Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः एयरपोर्ट मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा ने निरसा विधायक पर साधा निशाना

भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार व सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी ने अरूप चटर्जी पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि विधायक सदन व मीडिया में अलग-अलग बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
मीडिय से बात करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य.

Dhanbad : धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सियासी माहौल गर्म है. भाजपा नेताओं ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर जमकर निशाना साधा है. निरसा के एक होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार व सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी ने अरूप चटर्जी पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि विधायक सदन व मीडिया में अलग-अलग बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

 


उन्होंने कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं. जबकि राज्य सरकार इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है. मधुरेंद्र गोस्वामी ने केंद्र सरकार की उड़ान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में कई नए एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं. झारखंड के कई शहरों में भी काम आगे बढ़ा है, लेकिन धनबाद के लिए अब तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया. भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जल्द पहल नहीं हुई तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही