Search

 
 
 

रामगढ़ः नीट परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक

डीसी ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं.
 
अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक करते डीसी ऋतुराज.

Ramgarh : रामगढ़ जिला प्रशासन ने 3 मई होने वाली NEET परीक्षा- 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. डीसी ऋतुराज ने परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक की. उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों व केंद्राधीक्षको को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

 

डीसी ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं. परीक्षा के संचालन में पूरी पारदर्शिता व सख्ती सुनिश्चित करें. बताया गया कि रामगढ़ जिले में नीट परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं. ये केंद्र केंद्रीय विद्यालय रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना व आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ में हैं. इन केंद्रों पर कुल 889 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही