Search

 
 
 

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भाकपा (माले) का विरोध, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMC&H) में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने के मुद्दे पर जब एक पत्रकार ने मंत्री इरफान अंसारी से सवाल किया, तो उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.
 

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMC&H) में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने के मुद्दे पर जब एक पत्रकार ने मंत्री इरफान अंसारी से सवाल किया, तो उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.

 

इस घटना की भाकपा (माले) ने कड़ी निंदा की है. पार्टी ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता चौथा स्तंभ है और पत्रकारों पर हमला करना सच बोलने की आवाज को दबाने का प्रयास है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है.

 

भाकपा (माले) ने कहा कि असहमति का जवाब हिंसा नहीं, बल्कि संवाद और लोकतांत्रिक तरीकों से दिया जाना चाहिए. पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही