Search

Giridih News: जिले में एचसीजी-श्री साईं साझेदारी से सुलभ विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा शुरू

Giridih: गिरिडीह शहर में कैंसर के इलाज और जांच सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. इसी क्रम में रांची के प्रख्यात हॉस्पिटल एचसीजी ने श्री साईं हॉस्पिटल के सहयोग से गिरिडीह में समर्पित कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की है. अब हर माह के दूसरे शनिवार को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ कैंसर परामर्श सेवा केंद्र उपलब्ध होगी. जिसमे मरीजों को बड़े महानगरों में जाए बिना अपने स्थानीय इलाके में इलाज मिलेगा.

 

 

शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची के एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल ने घोषणा किया कि गिरिडीह के श्री साईं हॉस्पिटल के सहयोग से समर्पित कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है. ताकि गिरिडीह एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ कैंसर परामर्श उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा सके. 

 


नई ओपीडी सेवा का उद्देश्य मरीजों को उनके गृह क्षेत्र के समीप ही विशेषज्ञ कैंसर चिकित्सकों से परामर्श उपलब्ध कराकर विशेष कैंसर उपचार सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाना है. इससे मरीजों को प्रारंभिक परामर्श और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए बड़े शहरों की बार-बार यात्रा करने की आवश्यकता कम होगी. यह पहल कैंसर की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार योजना तथा बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी. 

 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार, ब्रांडिंग और संबार प्रबंधक मनोरंजन कुमार रॉय तथा श्री साईं हॉस्पिटल, गिरिडीह के जनरल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित थे. 

 


मीडिया को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुलभ कैसर देखभाल की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि कैंसर के उपचार में बेहतर परिणामों के लिए समय पर पहचान सबसे प्रभावी उपायों में से एक है. उन्होंने बताया कि छोटे शहरों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार तक पहुंचने में यात्रा संबंधी चुनौतियों के कारण अक्सर देरी होती है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ कैंसर परामर्श की उपलब्धता समय पर उपचार और बेहतर रोग प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//