Search

 
 
 

Giridih News: एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को किया शोकॉज, लापरवाही बरतने का आरोप

गिरिडीह एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज किया है. जिले में अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान एवं लंबित मामलों की एसपी डॉ. बिमल कुमार ने समीक्षा की.
 

Giridih: गिरिडीह एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज किया है. जिले में अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान एवं लंबित मामलों की एसपी डॉ. बिमल कुमार ने समीक्षा की. इस दौरान सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज  किया. एसपी ने जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार एवं तीसरी थाना प्रभारी शम्भूनाथ ईश्वर से विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण मांगा है.

 

जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में संबंधित थानों के कार्यों, कांडों के निष्पादन तथा अनुसंधान की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है. एसपी ने तीनों थाना प्रभारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.

 

डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने और अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही