Search

 
 
 

Hazaribagh News : आईजी ने की समीक्षा बैठक, नशा के सौदागरों पर सख्ती का निर्देश

आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को हजारीबाग एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अवैध मादक पदार्थों के धंधेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा.

Hazaribagh : बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को हजारीबाग एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अवैध मादक पदार्थों के धंधेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, संगठित अपराध, एसी-एसटी कांडों के निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


आईजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन में लिप्त लोगों व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें. सभी डीएसपी व एसडीपीओ को हत्या, महिला अपराध व अन्य गंभीर कांडों में घटनास्थल की समीक्षा कर कांड का निष्पादन करने, थानों में आम पब्लिक के साथ अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि मुहर्रम को लेकर विशेष अलर्ट रहें.


बैठक में हजारीबाग एसपी अमन कुमार, एएसपी अमित कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद सहित जिले के सभी डीएसपी, इंसपेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही