Search

राजनीतिक बयानबाजी पर बढ़ा विवाद, शेफाली गुप्ता बोलीं- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Ranchi : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा भाजपा की महिला विधायकों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि यह बयान महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान और उनकी स्वतंत्र राजनीतिक सोच पर सवाल खड़ा करता है.
 
शेफाली गुप्ता ने कहा कि किसी राजनीतिक दल के सामूहिक निर्णय को महिला विधायकों के चरित्र और निजी भावनाओं से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती.

उन्होंने कहा कि जिन परिमल नाथवानी को लेकर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, उन्हें वर्ष 2008 में तत्कालीन झामुमो-कांग्रेस समर्थित सरकार का समर्थन मिला था. वहीं, वर्ष 2014 में भी उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया था.

भाजपा नेत्री ने कहा कि यदि विधायक राज्य के विकास, उद्योग और जनहित को ध्यान में रखकर किसी उम्मीदवार का समर्थन करते हैं तो उसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन महिलाओं की गरिमा पर टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है. शेफाली गुप्ता ने मंत्री इरफान अंसारी से अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही