Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कतर के गैस प्लांट में हादसा, जमशेदपुर के प्रवासी मजदूर की मौत

कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गैस संयंत्र में हुए भीषण हादसे में झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान  जमशेदपुर के धातकीडीह क्षेत्र निवासी राजा अली इमाम (45 वर्षीय) के रूप में हुई है.  घटना की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गैस संयंत्र में हुए भीषण हादसे में झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान  जमशेदपुर के धातकीडीह क्षेत्र निवासी राजा अली इमाम (45 वर्षीय) के रूप में हुई है.  घटना की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

 

जानकारी के अनुसार, राजा अली इमाम कतर में एक निजी कंपनी में इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था. वह पिछले कई वर्षों से विदेश में नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था.  बताया जाता है कि ईद पर ही वह अपने घर आया था और छुट्टियां बिताने के बाद वापस कतर लौट गया था.

 

राजा अली अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे को छोड़ गया है. हादसे के बाद से परिजन लगातार उनकी जानकारी जुटाने में लगे थे. मंगलवार को मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि अब तक उसका पार्थिव शरीर बरामद नहीं हो पाया है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, राजा अली मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे. विदेश जाने से पहले भी वह अपने परिचितों और दोस्तों से मुलाकात कर गए थे. उनकी असमय मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के मुताबिक, कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गैस सप्लाई फैसिलिटी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में कई लोग आए हैं. बताया जाता है कि दुर्घटना में कई विदेशी नागरिकों की जान गई है. जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. कई लोगों अब भी लापता हैं. 

 

स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. राजा अली इमाम का शव नहीं मिलने से उनके परिजन लगातार सरकार और संबंधित एजेंसियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही