Search

 
 
 

गिरिडीह में करमा पूजा के बीच हादसा, पिकअप वैन की टक्कर से बच्चे की मौत

Giridih News : दिनेश मंडल के 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, हिमांशु की तीन बहनें घर में करमा पूजा की तैयारी कर रही थीं.  इसी दौरान सड़क किनारे खेल रहा हिमांशु अचानक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया.
 
लोगों ने किया सड़क जाम
  • घर पर बहनें कर रही थी करमा पूजा की तैयारी

Giridih News : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रकस्कूट्टो गांव में मंगलवार देर शाम करमा पूजा की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार के लिए खुशियों को मातम में बदल दिया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

दिनेश मंडल के 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, हिमांशु की तीन बहनें घर में करमा पूजा की तैयारी कर रही थीं.  इसी दौरान सड़क किनारे खेल रहा हिमांशु अचानक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया. 

 

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा.  बच्चे की मौत की खबर फैलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल छा गया.

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में सड़क जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई. ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे दोने की मांग की.

 

सूचना मिलने पर अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से पिकअप चालक को सुरक्षित निकालकर उसे हिरासत में ले लिया.

 

घटना की सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां, ताराटांड़ थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही