Search

 
 
 

Muzaffarpur News: पारू में राहत कार्य के दौरान हादसा, नाव पलटने से दो बच्चों की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बाढ़ की चपेट में आया पारू प्रखंड का कुबौली ढाला गांव में मंगलवार को रेस्क्यू टीम बाढ़ पीड़ितों को नाव से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के काम में लगे थे. इसी दौरान हटासा हो गया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के दौरान नाव पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना मंगलवार को कुबौली गांव की है. जहां बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को नाव से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था. इसी दौरान नाव पलट गई. नाव पर आधा दर्जन लोग सवार थे.

 

मृतकों की पहचान मुन्ना पासवान के पुत्र सनी कुमार और जय किशोर के पुत्र विकास कुमार के रूप में बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीषण बाढ़ की चपेट में आया पारू प्रखंड का कुबौली ढाला गांव में मंगलवार को रेस्क्यू टीम बाढ़ पीड़ितों को नाव से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के काम में लगे थे. इसी दौरान हटासा हो गया. नाव पलटने से उसपर सवार सभी लोग पानी में डूब गए. जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई.

 

हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर बचाव कि कोशिश शुरू की गई. सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. घटना की सूचना पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही