Ramgarh News : रामगढ़-रांची फोरलेन स्थित चुट्टूपालू घाटी में सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ. यहां सरिया लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में ट्रेलर के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था. घाटी से नीचे उतरने के दौरान अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रेलर सड़क किनारे खाली स्थान में घुसते हुए गड्ढे में जा गिरा. हादसे के दौरान ट्रेलर में लदा भारी सरिया आगे की ओर खिसक गया और केबिन में फंस गया. इसके नीचे दबने से चालक और खलासी की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद एक शव को बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे शव को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

