Patna News : पटना के बाढ़ अनुमंडल में नहाने गए तीन किशोर गंगा में डूब गए. यह घटना हाथीदह थाना क्षेत्र के औटा पंचायत की है. स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना क्षेत्र के तीन किशोर रामटोला स्थित गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे. स्नान के दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और पानी में डूबने लगे. किशोरों को डूबता देख आसपास के लोग उनको बचाने की कोशिश करने लगे. काफी कोशिश के बाद दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे का कुछ पता नहीं चल सका.
घटना की खबर मिलते ही परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लापता किशोर की तलाश की जा रही है. परिजनों की नजरें गंगा घाट पर टिकी है.
इस घटना से लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों ने कहा कि अक्सर इस तरह की घटना होती है. मगर इसे रोकने के कुछ भी उपाय नहीं किए जा रहे है. उन्होंने कहा कि गंगा में पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण स्नान के दौरान अक्सर खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

