Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला-सिमडेगा सीमा पर हादसा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई; 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Gumla : गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर स्थित कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान अघरमा के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बसिया और कोलेबिरा अस्पताल भेजा गया.

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक पहचान जारी नहीं की गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही