Search

 
 
 

Jamtara News : पुलिस ने भटकी विक्षिप्त युवती को परिजनों से मिलाया

बिंदापाथर थाने की पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर पहुंची एक विक्षिप्त युवती को उसके परिजनों से मिलाया. जामा थाना क्षेत्र की रहने वाली सिलावती सोरेन अपने घर से भटककर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुरहम गांव पहुंच गई थी.
 
युवती को परिजनों को सौंपती पुलिस.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के बिंदापाथर थाने की पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर पहुंची एक विक्षिप्त युवती को उसके परिजनों से मिलाया. दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र की रहने वाली सिलावती सोरेन अपने घर से भटककर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुरहम गांव पहुंच गई थी.

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को अपने संरक्षण में लिया और सुरक्षित बिंदापाथर थाना पहुंचाया. युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण उसकी पहचान और घर का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास जारी रखा.

 

पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का सहारा लेने के साथ-साथ आसपास के कई थानों से संपर्क कर युवती के संबंध में जानकारी जुटाई. काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान सिलावती सोरेन के रूप में हुई. इसके बाद परिजनों को थाना बुलाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर युवती को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया. अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही