Search

 
 
 

Jamtara News : ग्राम सभाओं को सशक्त बनाएं, जरूरतमंदों को दें योजनाओं का लाभ- डीसी

डीसी ने कहा कि नियमावली का उद्देश्य ग्राम सभाओं को अधिक सशक्त बनाना और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गांव की वास्तविक जरूरतों व लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार होनी चाहिए.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा जिला समाहरणालय के एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में गुरुवार को पंचायत उपबंध झारखंड नियमावली-2025 के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी आलोक कुमार ने किया. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप व अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार मौजूद रहे.

 

डीसी ने कहा कि नियमावली का उद्देश्य ग्राम सभाओं को अधिक सशक्त बनाना और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गांव की वास्तविक जरूरतों व लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार होनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन और समुदाय के बीच विश्वास बढ़ाने तथा ग्राम सभाओं को निर्णय लेने वाली प्रभावी संस्था के रूप में विकसित करने पर बल दिया.


कॉन्फ्रेंस में रांची से आए मास्टर ट्रेनर ने नियमावली के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों व क्रियान्वयन प्रक्रियाओं की जानकारी प्रजेंटेशन के जरिए दी. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही