Search

 
 
 

Jamtara : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अस्पतालों की व्यवस्था सुधारें- DC

Jamtara : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचनाओं, कुपोषण उपचार, मातृत्व स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत अभियान और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.
 
  • जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं, कुपोषण उपचार, टीकाकरण व अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

Jamtara : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचनाओं, कुपोषण उपचार, मातृत्व स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत अभियान और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.

 

बैठक के दौरान सदर अस्पताल में थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया के मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी.

Uploaded Image

बैठक करते डीसी

 

उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन और प्रबंधन की नियमित समीक्षा करें.

 

सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर समय पर खुलें और वहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए. साथ ही सप्ताह में एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने का निर्देश भी दिया गया.

 

उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.

 

बैठक में जिले के चार कुपोषण उपचार केंद्रों में बेड खाली रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी एमओआईसी को सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं सहिया के साथ समन्वय स्थापित कर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों (सैम चाइल्ड) की पहचान कर उन्हें उपचार केंद्रों में भर्ती कराने का निर्देश दिया.

 

इसके अलावा कई स्वास्थ्य मानकों पर जिले का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने और कुष्ठ उन्मूलन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया.

 

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक, सभी एमओआईसी, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. दीपक, डीपीएम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही