Search

 
 
 

Dhanbad News : बरमुरी ओसीपी में मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, बेमियादी धरना शुरू

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यूनियन ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपकर 9 जून से आंदोलन करने की पूर्व सूचना दी थी. लेकिन प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की. इससे श्रमिकों में गहरा असंतोष है.
 
धरना को संबोधित करते विधायक अरूप चटर्जी.

Dhanbad : धनबाद जिले के मुगमा स्थित ईसीएल के बरमुरी ओसीपी में मजदूरों ने अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. बीसीकेयू के बैनर तले शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में मजदूर व यूनियन कार्यकर्ता शामिल थे.


धरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यूनियन ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपकर 9 जून से आंदोलन करने की पूर्व सूचना दी थी. लेकिन प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की. इससे श्रमिकों में गहरा असंतोष है. कोलियरी क्षेत्र में कोयला, केबल, मशीनरी व डीजल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में प्रबंधन पूरी तरह विफल है. इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.


यूनियन ने कोलियरी परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, लंबित एरियर का भुगतान तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं में सुधार सहित 22 मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है. विधायक ने चेतावनी ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही