Search

 
 
 

Dhanbad News : गोविंदपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वाले बोले- हत्या हुई है

मृतका के चचेरे भाई अनिल महतो ने बताया कि फुलटुसी की शादी पिछले वर्ष काशी गोप के साथ हुई थी. शादी के समय करीब पांच लाख रुपये दहेज दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल के लोग लगातार और दहेज की मांग कर रहे थे.
 
मायके वालों से पूछताछ करती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मचामहुल गांव में नवविवाहिता फुलटुसी देवी (21 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह गांव के काशी गोप की पत्नी थी. घटना बुधवार रात की है. युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर से फरार हैं.


घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके से बड़ी संख्या में लोग मचामहुल पहुंचे और हंगामा करने लगे. सूचना पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा.

 

मृतका के चचेरे भाई अनिल महतो ने बताया कि फुलटुसी की शादी पिछले वर्ष काशी गोप के साथ हुई थी. शादी के समय करीब पांच लाख रुपये दहेज दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल के लोग लगातार और दहेज की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर फुलटुसी को प्रताड़ित किया जाता था. अंत में उनलोगों ने उसकी हत्या कर दी. 


गोविंदपुर थाना पुलिस ने कहा कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही