Search

 
 
 

Dhanbad News : घनुडीह ओबी डंप विवाद में सांसद ढुल्लू महतो की एंट्री, सिंह मेंशन व बीसीसीएल पर साधा निशाना

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि घनुडीह के लोग पिछले सौ वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं. बीसीसीएल, गुंडा तत्वों व प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
 
घनुडीह पहुंचे सांसद ढुल्लू महतो.

Dhanbad : झरिया के घनुडीह चिनकोठी क्षेत्र में ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है. कई घंटों तक चले विरोध-प्रदर्शन व आरोप-प्रत्यारोप के बाद शाम को सांसद ढुल्लू महतो के घटनास्थल पर पहुंचने से धनबाद कोयलांचल का राजनीतिक पारा और चढ़ गया.


सांसद ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इसके बाद राज्य सरकार, सिंह मेंशन, बीसीसीएल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने झरिया क्षेत्र की जनता को संगठित कर बड़े जनआंदोलन की चेतावनी भी दी.

 

 

 

दरअसल, सुबह में स्थानीय ग्रामीणों और जनता श्रमिक संघ के नेताओं ने खनन कार्य कर रही हर्ष सिंह की सिंह नेचुरल कंपनी पर मनमाने तरीके से ओबी डंपिंग करने का आरोप लगाया था. ग्रामीणों का कहना था कि डंपिंग का विरोध करने पर आउटसोर्सिंग कंपनी से जुड़े लोगों ने मारपीट की और फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली थी.


सौ वर्षों से रह रहे लोगों को उजाड़ने की कोशिश

 

मीडिया से बातचीत में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि घनुडीह के लोग पिछले सौ वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं. बीसीसीएल, गुंडा तत्वों व प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है. बुधवार की घटना इसी मानसिकता का उदाहरण है.
सांसद ने कहा कि क्षेत्र में संचालित सिंह नेचुरल कंपनी किसकी है और इसके संचालन में किन लोगों का संरक्षण प्राप्त है इसका जवाब बीसीसीएल और जिला प्रशासन को देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि आम ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है जबकि प्रभावशाली लोगों को खुली छूट दी जा रही है.

 

अपराध की नींव रखने वाले ज्ञान बांट रहे 


सांसद ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी तीखा हमला बोला. कहा कि धनबाद की धरती पर गोलीबारी, बमबाजी, हत्या व अपहरण की राजनीति की नींव रखने वाले लोग आज कानून व्यवस्था और विकास की बातें कर रहे हैं. जनता को यह समझने की जरूरी है कि जिन लोगों ने अन्याय और अत्याचार की राजनीति की है वे आज नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं. ऐसे लोग अपनी एक भी ऐसी उपलब्धि बताएं जिससे आम जनता को लाभ पहुंचा हो.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही