Search

Dhanbad News : रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, महिला यात्री का चोरी हुआ फोन बरामद

Dhanbad : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई में एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से महिला यात्री का चोरी हुआ मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी बरामद की गई है.

 


जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) धनबाद तथा आरपीएफ पोस्ट धनबाद की संयुक्त गश्ती टीम स्टेशन परिसर में निगरानी अभियान चला रही थी. 

 

इसी दौरान धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 के कतरास छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा.जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.तलाशी के दौरान उसके पास से एक ग्रे रंग का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ.

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बुधवार शाम करीब पांच बजे बस से धनबाद आया था और गुरुवार रात प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी किया था. उसने यह भी स्वीकार किया कि वह स्टेशन परिसर में अन्य यात्रियों को निशाना बनाने की फिराक में घूम रहा था लेकिन पुलिस टीम की सक्रियता के कारण पकड़ा गया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास (30 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

वह गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी खरगडीहा गांव का रहने वाला है.बरामद मोबाइल और आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सीआईबी धनबाद के एएसआई शशिकांत तिवारी द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 121/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

 

मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर राम लखन सिंह को सौंपी गई है.रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//