Search

 
 
 

Education News : RU ने बदली PG नामांकन प्रक्रिया की तारीखें, पहली लिस्ट 13 जून को

रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एम.ए./एम.एससी./एम.कॉम.) सत्र 2025–27 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूर्व जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए नई समय-सारणी जारी की है.
 

Ranchi  : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एम.ए./एम.एससी./एम.कॉम.) सत्र 2025–27 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूर्व जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए नई समय-सारणी जारी की है. विश्वविद्यालय विभागों, अंगीभूत, संबद्ध व अल्पसंख्यक कॉलेजों में नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा.

 

जारी अधिसूचना के अनुसार:

पहली चयन सूची जारी होगी: 13 जून 2026

दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन: 15 जून से 23 जून 2026 तक

दूसरी चयन सूची के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026

दूसरी चयन सूची जारी होगी: 25 जून 2026


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि सत्र शुरू होने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो नामांकन प्रक्रिया आगे भी जारी रह सकती है.अधिसूचना में कहा गया है कि मेरिट सूची तैयार करने में विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेटेज दिया जाएगा. साथ ही राज्य सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी. केवल झारखंड राज्य के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे.

 

नामांकन के समय अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा. मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है. आवेदन एवं नामांकन शुल्क का भुगतान चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही