Search

 
 
 

Entertainment News : एल्विश यादव के नए पोस्ट पर बवाल, CJP टिप्पणी के बाद फ्री गाजर वाली पार्टी ने मचाई हलचल

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कॉकरोच जनता पार्टी का मजाक उड़ाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई
 

Lagatar Desk : यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कॉकरोच जनता पार्टी का मजाक उड़ाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. 

 

 

खरगोश जनता पार्टी की घोषणा, मुफ्त गाजर का वादा

विवाद के बीच एल्विश यादव ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में अपनी काल्पनिक खरगोश जनता पार्टी की घोषणा कर दी. उन्होंने पार्टी का एक डिजिटल पोस्टर भी जारी किया.पोस्ट में लिखा गया, गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान है. खरगोश एकता जिंदाबाद. तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ.

 

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को फ्री गाजर मिलेगी. यह पोस्ट भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी.

 


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ वाले पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, एल्विश यादव ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों से बहस नहीं करते, क्योंकि डिबेट से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है. उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई.

 

कई यूजर्स ने इसे व्यंग्य और मजाक के रूप में लिया, जबकि कुछ लोगों ने इस भाषा को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी आलोचना की. आलोचकों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर अनावश्यक विवाद को बढ़ावा देती हैं.

 


आलोचकों ने उठाए भाषा और जिम्मेदारी पर सवाल

दूसरी ओर, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एल्विश यादव की भाषा और पोस्ट की शैली पर सवाल खड़े किए. आलोचकों का कहना है कि एक बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के नाते उन्हें अपने शब्दों के चयन में अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए.कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए अन्य सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए.

 

ट्रोलिंग बढ़ने पर एल्विश ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि उनके पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उन्होंने अपनी बात विचारो को स्वतंत्रता के तहत रखी है.एल्विश ने कहा, देश में हर नागरिक को अपने विचारो को रखने की स्वतंत्रता मिली हुई है. मुझे भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और मैं केवल अपनी राय व्यक्त कर रहा हूं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही