Search

 
 
 

Entertainment News : सिंगर गुरु रंधावा  के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई  ने ली जिम्मेदारी

बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद '24HS फिटनेस दिल्ली' नाम से उनका जिम है, जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया.
 

Lagatar Desk : बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद '24HS फिटनेस दिल्ली' नाम से उनका जिम है, जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया.इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है. इस पूरे मामले का कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा बताया जा रहा है.

 

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की सुबह-सुबह, पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को दिल्ली के पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित (24 Hs फिटनेस) जिम में गोलीबारी की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली.

 

शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. 

 

Guru Randhawa gym Lawrence Bishnoi gang

सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई पोस्ट वायरल 


सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़े अनिल पंडित का एक पोस्ट इस वक्त चर्चा में है जिसमें इस घटना को लेकर कुछ बातें कही गई हैं. पोस्ट में लिखा गया है, '24HS फिटनेस दिल्ली', गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित USA और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने की है.

 

यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था. इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई. जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी.

 

इस पोस्ट के साथ ही एक नोट भी आगे लिखा है, 'और जितने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पे ही मारेंगे.' इसी के साथ इस तरह के काम में शामिल लोगों और ग्रुप के नाम भी लिख रखे हैं.

 

सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई

1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था. लॉरेंस बिश्नोई समाज से आते हैं और उनकी मांग है कि सलमान खान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें. वहीं सलमान खान को इस मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है और उनका कहना है कि उन्होंने कोई शिकार नहीं किया है, इसलिए वो माफी नहीं मांगेंगे. यहां बताते चलें कि इस विवाद के कारण लॉरेंस बिश्नोई और उसका गिरोह लगातार सलमान खान और उनके करीबी लोगों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है. 

 

इसी वजह से कई बार कपिल शर्मा के रेस्ट्रॉन्ट पर भी फायरिंग की जा चुकी है. अब लॉरेंस गैंग की इन धमकियों के चलते सलमान खान को भारी सुरक्षा Z+ (जेड प्लस) सिक्यॉरिटी दी गई है. उनके घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही