Search

 
 
 

Deoghar News : डाकाय जंगल से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद

DSP कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बुधवार को सारठ थाना क्षेत्र के डाकाय जंगल में छापेमारी कर 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार साइबर आरोपियों के साथ पुलिस.

Deoghar : देवघर जिला पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. DSP कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बुधवार को सारठ थाना क्षेत्र के डाकाय जंगल में छापेमारी कर 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डकाय जंगल में छिपकर कुछ साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को दबोच लिया. उनके पास से 7 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद किए गये हैं. ये युवक Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank व Google Pay/PhonePe का फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करते थे. 


गिरफ्तार आरोपियों में कमरुद्दीन अंसारी, अब्दुल करीम अंसारी, समीर अंसारी व वसीम अंसारी शामिल हैं. सभी देवघर जिले के रहनेवाले हैं. ये लोगों को Google Pay, PhonePe व Paytm का फर्जी अधिकारी बनकर फोन करते थे और कैशबैक का लालच देकर उनके खाते पैसे उड़ा लेते थे.


गिरफ्तार समीर अंसारी का  आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी साइबर ठगी में जेल जा चुका है. तकनीकी जांच से यह भी पता चला है कि इन अपराधियों के मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज हैं. छापेमारी टीम में देवघर साइबर थाना के इंसपेक्टर बिशेश्वर कुमार, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही