Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News :   76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar :  जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन के समीप एक धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर के कारोबारियों से संपर्क कर नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे हैं.

 

सूचना के सत्यापन के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी की और मौके से छह लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद हुए.

 

पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी रेल एवं अन्य मार्गों से ब्राउन शुगर लाकर देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे. गिरफ्तार आरोपियों में गुल मोहम्मद उर्फ चाचा, रवि झा, बबलू चौधरी, अजय कुमार महथा, खुशबू देवी और इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान शामिल हैं.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी गुल मोहम्मद और अजय कुमार महथा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 198/2026 दर्ज की गई है.

 

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.  देवघर पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही