Search

Jamshedpur News: सदर अस्पताल में लैब कर्मियों का विरोध, कार्तिक महतो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur: शहर के सदर अस्पताल में लैब कर्मियों और लैब टेक्नीशियन कार्तिक महतो के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है. लैब कर्मचारियों ने कार्तिक महतो पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार, धमकी देने और कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में कर्मचारियों ने उपायुक्त (डीसी), सिविल सर्जन और अस्पताल के उपाधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.
 
शिकायत के अनुसार, कार्तिक महतो मूल रूप से जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित हैं, लेकिन उन पर सदर अस्पताल के लैब कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के साथ लगातार बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है. कर्मचारियों का कहना है कि उनके व्यवहार के कारण लैब का कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है और रोजमर्रा के काम में भी बाधा उत्पन्न हो रही है.

लैब कर्मियों का यह भी कहना है कि इस मामले की जानकारी पहले भी सिविल सर्जन कार्यालय को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें सामूहिक रूप से लिखित शिकायत देनी पड़ी.

कर्मचारियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि अस्पताल में स्वस्थ और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाना जरूरी है.

वहीं  सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों की पड़ताल की जाएगी. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही