Search

रिम्स-2 मामला: जमीन वापस कराने की मांग पर पैदल मार्च कर हजारों रैयत पहुंचे मोरहाबादी

Ranchi: राजधानी के कांके स्थित नगड़ी में रिम्स-2 का निर्माण होना है. लेकिन अधिग्रहित जमीन को बचाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में रैयतों ने शहर की ओर मार्च किया. ग्रामीण अपनी जमीन वापस करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के सामने जुटकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. रैयतों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कांके बाजार के सामने बैरिकेडिंग लगाई थी.
 
Uploaded Image

प्रदर्शन करते रैयत

हालांकि प्रदर्शनकारी विभिन्न रास्तों से पैदल मार्च करते हुए बैरिकेडिंग को पार कर शहर की ओर बढ़ गए. इसके बाद हजारों की संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचकर एकत्रित हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी जमीन उनकी आजीविका का आधार है और उनकी सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण किया गया है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से जमीन वापस करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. रैयतों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही