Search

 
 
 

Jamshedpur News : पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, मरीन ड्राइव के पास 3 राउंड चली गोली, बाल-बाल बचे युवक

कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की.
 

Jamshedpur :  कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, समीर नाग अपने दो साथियों के साथ मरीन ड्राइव के समीप मौजूद था. इसी दौरान बाइक पर पहुंचे कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे समीर समेत तीन लोग घायल हो गए.

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद एक युवक ने हथियार निकालकर कई राउंड फायरिंग की. हालांकि इस घटना में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही