Search

 
 
 

Deoghar News: परीक्षा परिणामों पर डीसी ने जताई नाराजगी, ड्रॉपआउट रोकने पर दिया जोर

देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की. समाहरणालय सभाकक्ष में  हुई इस बैठक में जिले की स्कूली शिक्षा, छात्र कल्याण योजनाओं, विद्यालयों की आधारभूत संरचना तथा प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.
 

Deoghar: देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की. समाहरणालय सभाकक्ष में  हुई इस बैठक में जिले की स्कूली शिक्षा, छात्र कल्याण योजनाओं, विद्यालयों की आधारभूत संरचना तथा प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा व्यवस्था केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका असर विद्यालयों के संचालन और छात्रों के प्रदर्शन में भी दिखाई देना चाहिए. 

 


डीसी ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत की जा रही नियुक्तियों, विद्यार्थियों के बीच पोशाक और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई. मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई. बैठक में सीएमएसओई, आदर्श विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा मॉडल स्कूलों के संचालन पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और भवन जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया. 

 

 

बैठक के दौरान माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले के प्रदर्शन पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए और इसका प्रभाव विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में दिखाई देना चाहिए. इसके लिए विद्यालयों में नियमित परीक्षण आयोजित करने तथा विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण पद्धति अपनाने के निर्देश दिए गए. शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालयों से जोड़ने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और सशक्त बन सके.

 


बैठक में विभाग की वित्तीय स्थिति और प्रशासनिक कार्यों की भी समीक्षा की गई. शिक्षकों से जुड़े लंबित आरोप पत्रों, स्थापना संबंधी मामलों, विभागीय कार्यवाहियों और निलंबन प्रकरणों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही