Search

 
 
 

Jamtara News : मनरेगा में 4.83 लाख की फर्जी निकासी मामले की डीडीसी करेंगे जांच

डीसी आलोक कुमार ने मनरेगा के तहत 4.83 लाख रुपये की कथित फर्जी निकासी मामले की डीडीसी को जांच करने का आदेश दिया है. मामला जिले के नाला प्रखंड की चकनायपाड़ा पंचायत से जुड़ा है.
 

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मनरेगा के तहत 4.83 लाख रुपये की कथित फर्जी निकासी मामले की डीडीसी को जांच करने का आदेश दिया है. मामला जिले के नाला प्रखंड की चकनायपाड़ा पंचायत से जुड़ा है. पंचायत के जीवनपुर निवासी बुधन मिर्धा और उनकी पत्नी बेबी देवी ने डीसी को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिना किसी काम के राशि निकाल ली गई.

 

दंपती का कहना है कि न तो उन्हें योजनाओं की जानकारी थी और न ही उन्होंने किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं. यह निकासी जमीन समतलीकरण, मेड़बंदी व अबुआ आवास मजदूरी मद में दिखाई गई है. मामले की जानकारी तब हुई जब जांच अधिकारी उनके घर पहुंचे और उनके नाम पर योजनाओं का कार्य पूर्ण होने की बात बताई. 


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने डीडीसी को जांच का आदेश दिया है. यदि आरोप सही साबित हुआ, तो मनरेगा में बड़े पैमाने पर अनियमितता व सरकारी राशि के दुरुपयोग का खुलासा हो सकता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही