Search

 
 
 

टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा,चार लोग घायल, इवेंट मैनेजर पर fIR

Lagatar Desk :पुलिस के मुताबिक, इवेंट के दौरान कुछ फैंस मंच को बेहतर तरीके से देखने के लिए साउंड बॉक्स सिस्टम के स्टैंड पर चढ़ गए थे. इसी दौरान स्टैंड अचानक गिर गया और उस पर मौजूद लोग नीचे गिर गए.
 
फइल फोटो

Lagatar Desk : साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले 23 अगस्त को हैदराबाद के मेडचल स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में भव्य प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया था.इस दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने इवेंट के वेन्यू और इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

‘टॉक्सिक’ के इवेंट में कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, इवेंट के दौरान कुछ फैंस मंच को बेहतर तरीके से देखने के लिए साउंड बॉक्स सिस्टम के स्टैंड पर चढ़ गए थे. इसी दौरान स्टैंड अचानक गिर गया और उस पर मौजूद लोग नीचे गिर गए. हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक छात्र भी शामिल है.घायल चारों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

 

हादसे के बाद यश ने रोका इवेंट

हादसे के वक्त यश मंच पर मौजूद थे और अपनी स्पीच दे रहे थे. घटना होते ही उन्होंने अपना स्पीच रोक और आयोजकों से घायलों की मदद करने को कहा. यश ने यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की कि घायल फैंस को तुरंत चिकित्सा सहायता मिले.

 

बताया जा रहा है कि कुछ अन्य फैंस भी दूसरे साउंड सिस्टम के स्टैंड पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसे देखते हुए यश ने दोबारा कार्यक्रम रोककर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.हादसे का वीडियो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई.


क्या है ‘टॉक्सिक’ की कहानी

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. फिल्म में प्यार, ताकत, धोखे और प्रायश्चित जैसे पहलुओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही