Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 साल पुराने पॉलिसी धारक का आकस्मिक निधन, परिवार को मिला 32 लाख रुपया

संवेदनशील बैंकिंग और त्वरित कार्रवाई का सशक्त उदाहरण सामने आया है. मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया की टाटीसिलवे शाखा ने एक शोकाकुल परिवार को 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और पॉलिसी का लाभ देकर भरोसे को मजबूत किया है.
Advertisement
Advertisement
  • BOI टाटीसिलवे ने पेश की मिसाल

Ranchi: संवेदनशील बैंकिंग और त्वरित कार्रवाई का सशक्त उदाहरण सामने आया है. मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया की टाटीसिलवे शाखा ने एक शोकाकुल परिवार को 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और पॉलिसी का लाभ देकर भरोसे को मजबूत किया है. महज दो साल पहले ली गई जीवन बीमा पॉलिसी ने 2026 में ग्राहक के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार के लिए जीवनरेखा का काम किया.

 


दिवगंत अमित मुंडा ने वर्ष 2024 में सुड लाइफ की पॉलिसी ली थी. उनके आकस्मिक निधन के बाद, सुड लाइफ ने बिना देरी प्रक्रिया पूरी करते हुए उनकी पत्नी ज्योति देवी को 30 लाख रुपए का मृत्यु दावा सौंपा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 2 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता भी दी गई.


कार्यक्रम में उप आंचलिक प्रबंधक बनिता महापात्रा, मुख्य प्रबंधक अनुराग वर्मा, शाखा प्रबंधक अजय कुमार, टेरिटरी मैनेजर शुभम राम और क्षेत्रीय प्रमुख पी.कुमार उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही