Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन क्षेत्रों में 5 घंटे का रहेगा पावरकट, जानें वजह

रामनवमी पर्व को देखते हुए शहर के कई इलाकों में 25 मार्च को बिजली विभाग तार मरम्मती का कार्य करेगा, ताकि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके. तार मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बुधवार के दिन करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
 

Ranchi: रामनवमी पर्व को देखते हुए शहर के कई इलाकों में 25 मार्च को बिजली विभाग तार मरम्मती का कार्य करेगा, ताकि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके. तार मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बुधवार के दिन करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली आपूर्ति से प्रभावित क्षेत्रों के निवासी समय पर अपना जरूरी कार्य निपटा लें. मरम्मत कार्य पूरा हो जाने के बाद सभी इलाकों में पुन: बिजली सप्लाई कर दी जाएगी.


प्रभावित इलाकों के नाम इस प्रकार हैं:-

अशोकनगर क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जिसके चलते अशोक कुंज, अशोक विहार, बुद्ध विहार, अशोकनगर एक्सटेंशन, सेंट्रल अशोका, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.


कोकर के कई क्षेत्रों में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. इसके चलते केतारी बगान, चुटिया, विराट नगर, लोवाडीह, हैदर अली रोड, कोकर, बैंक कॉलोनी, कोकर एवं उसके आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

 


निवारणपुर क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पावर कट रहेगा. जिसके चलते  निवारण पुर, तपोवन मंदिर के आस पास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. 


डोरंडा हॉस्पिटल AG  मोड़ क्षेत्र में रात 10:30 बजे से सुबह 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके चलते एजी मोड़, डोरंडा हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.


सिंहमोर से सोलंकी चौक क्षेत्र में भी तार बदलने का कार्य सुबह 9:30 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा. जिसके चलते सिंह मोर, हटिया और आसपास के इलाकों विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही