Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल में इस बार बनेगी भाजपा की सरकारः बाबूलाल

पूर्व मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दावा किया है. कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की शानदार जीत होगी और पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
 

Pakur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पाकुड़ पहुंचे. उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दावा किया है. कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की शानदार जीत होगी और पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

 


उन्होंने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी है. इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा. इस चुनाव में बंगाल में कमल खिलना तय है. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष बेवजह भ्रम फैला रहा है.  यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसका उद्देश्य केवल वास्तविक मतदाताओं को सूची में बनाए रखना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करें और चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही