Search

 
 
 

सोनारी में घर में घुसकर चाकू से हमला व लूट का आरोप, महिला समेत तीन पर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: दिनेश साह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कुंदन साह ने चाकू से उनके गले, हाथ और कान पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए. इसके बाद कुंदन साह ने मोटी लकड़ी से उनकी कमर और पीठ पर भी प्रहार किया और उनकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला ने उनकी पत्नी के हाथ में दांत से काटकर उसे घायल किया.
 
घायल की तस्वीर

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती में घर में घुसकर मारपीट, चाकू से हमला और नकदी-आभूषण लूटने का मामला सामने आया है. न्यू ग्वाला बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश साह ने सोनारी थाना में शिकायत देकर एक महिला, उसके बेटे कुंदन साह और बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

 

शिकायत के अनुसार, दिनेश साह 11 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपने गांव सिवान से सोनारी स्थित घर पहुंचे थे और नहाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान महिला, कुंदन साह और उसकी बेटी कथित तौर पर उनके घर में घुस आए. आरोप है कि महिला ने कुंदन साह से चाकू लाने को कहा. इसके बाद उसकी बेटी अपने घर से चाकू लेकर आई और कुंदन साह को दिया.

इसे भी पढ़ें - 


दिनेश साह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कुंदन साह ने चाकू से उनके गले, हाथ और कान पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए. इसके बाद कुंदन साह ने मोटी लकड़ी से उनकी कमर और पीठ पर भी प्रहार किया और उनकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला ने उनकी पत्नी के हाथ में दांत से काटकर उसे घायल किया. इसके बाद उसके कान से सोने का टॉप समेत दो छोटे सोने के आभूषण और दो चांदी के आभूषण ले लिए गए.


बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये ले जाने का आरोप

दिनेश साह ने शिकायत में बताया है कि वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए ससुराल से 50 हजार रुपये लेकर आए थे. आरोप है कि उनके कमरे में रखे बैग से कुंदन की बेटी ने यह रकम निकाल ली.


शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह पहली घटना नहीं है और आरोपित लोग पहले भी उनके तथा परिवार के साथ मारपीट करते रहे हैं. घटना के बाद उन्होंने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है.


दिनेश साह ने पुलिस से तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, घर से ले जाए गए नकदी और आभूषणों की बरामदगी कराने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही