Search

वोट से मंदिर तक चोरी का आरोप, राकेश सिन्हा बोले- पहली बार ऐसी सरकार देख रहा देश

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि भाजपा की रामभक्ति के दावों पर भी सवाल खड़ा करता है.
 
राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक जय श्रीराम के नाम पर राजनीति की, लेकिन अब जब रामलला के चढ़ावे की सुरक्षा का सवाल उठा है, तब भाजपा जवाब देने से बच रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी, विधायक चोरी, सत्ता चोरी और अब मंदिर के चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाएं आजाद भारत में पहली बार देखने को मिल रही हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर में राम आस्था का विषय हैं, किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भगवान के मंदिर का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है, तो सरकार अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रही है.

कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही यह भी मांग की है कि यह साफ किया जाए कि इस मामले में किसी तरह का राजनीतिक संरक्षण तो नहीं मिला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही