Search

 
 
 

Bokaro News: अपहरण कांड में फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Bokaro News: अपहरण मामले में दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इसी कांड में फरार चल रहे विजय यादव की पुलिस तलाश कर रही थी.
 
अपहरम केस में गिरफ्तार आरोपी

Bokaro News: अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपित विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव को गोमिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. महेश रजवार के लिखित आवेदन पर 11 मई 2026 को गोमिया थाना (कथारा ओपी) में अपहरण सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया था. 

इसे भी पढ़ें: 

अनुसंधान के दौरान मामले में दो आरोपित कमेश्वर यादव और कन्हैया यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इसी कांड में फरार चल रहे विजय यादव की पुलिस तलाश कर रही थी. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

 

पुलिस के अनुसार विजय यादव के विरुद्ध पेटरवार थाना में वर्ष 2013 और 2020 के मामले भी दर्ज हैं. छापामारी दल में कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम, एसआई रवि चौरसिया तथा कथारा ओपी रिजर्व गार्ड, जिला बोकारो के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही