Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता ने जलडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
Advertisement
Advertisement
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता ने जलडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जलडेगा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है.

इसे भी पढ़ें: 

आरोप है कि 2 अगस्त की रात करीब 11 बजे बारिश होने पर पीड़िता आंगन में सूख रहे कपड़े लेने बाहर निकली थी. इसी दौरान आरोपी सिप्रियन टोपनो ने कथित रूप से उसे पकड़कर अपने कमरे में ले गया और मारपीट की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी की माता मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

Uploaded Image

पीड़िता की माता के आवेदन के आधार पर जलडेगा थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज किया गया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 64/62 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, जलडेगा अंचल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिप्रियन टोपनो को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही