Search

 
 
 

Crime News: रांची में डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: जानकारी के अनुसार, अशोक नगर रोड नंबर-4 निवासी डॉ. दुर्गा चरण सिन्हा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई से लगातार एक मोबाइल नंबर से उन्हें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया.
 
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय डॉक्टर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान दीपक कुमार दास (46 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, अशोक नगर रोड नंबर-4 निवासी डॉ. दुर्गा चरण सिन्हा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई से लगातार एक मोबाइल नंबर से उन्हें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी.

इसे भी पढ़ें - 

 


शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने धमकी और रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता की पहचान दीपक कुमार दास के रूप में की.

 

पुलिस ने आरोपी को आईटीआई रोड बस स्टैंड के पास से उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया. आरोपी मूल रूप से लोहरदगा के न्यू बस स्टैंड साइडिंग का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रह रहा था.

 

पुलिस ने आरोपी के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया के अलावा अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई और पुलिस अवर निरीक्षक सत्यम कुमार शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही