Deoghar News: जसीडीह थाना पुलिस ने चांदपुर गांव में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गांव के ही कमल यादव ने ट्रैक्टर से बैट्री चोरी होने की शिकायत थाना में की थी.
इसे भी पढ़ें:
पीड़ित ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम उसने अपना ट्रैक्टर घर के बगल में खड़ा किया था. रात में खाना खाने के बाद वह सो गया. बुधवार सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर से बैट्री गायब थी. आसपास काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मोहित यादव ने बैट्री चोरी कर उसे कबाड़ी दुकान में बेच दिया है.
पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

