Search

 
 
 

Ranchi News: सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोरी करते आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद

Ranchi News: सदर अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष निगरानी रख रही है.
 
मोबाइल चोर गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के सदर अस्पताल रांची के आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी करते एक व्यक्ति को धर दबोचा.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राशिद जमील उर्फ राशिद खान के रूप में हुई है. वह स्थायी रूप से भीठा बस्ती, थाना गोंदा का रहने वाला है और वर्तमान में पत्थलकुदवा स्थित इस्लाम नगर में रह रहा था.

 

मामले में पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले ब्रिक्रम नायक के आवेदन पर लोअर बाजार थाना में दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. 

 

पुलिस ने बताया कि सदर अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था.

 

छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मो. मुख्तार थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही