Giridih News: जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के संचालक श्याम सुंदर सोनार के साथ हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र का निवासी संतोष पासवान उर्फ चरकु के रूप में हुई.
आरोपी के निशानदेही पर लूटे गए चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हुई हैं.
इसे भी पढ़ें:
एसडीपीओ ने बताया कि 16 अगस्त की शाम चतरो स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के संचालक श्याम सुंदर सोनार के साथ लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर देवघर जिले से संतोष पासवान उर्फ चरकु को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लूटे गए सामान की बरामदगी की गई.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लूट में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल पहले किसी अन्य व्यक्ति से लूटी गई थी. इसके बाद उसका नंबर प्लेट बदलकर ज्वेलर्स लूट में इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो बाइकों को भी बरामद किया हैं.
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों मोटरसाइकिलों का वारदात में किस तरह इस्तेमाल किया गया था. साथ ही गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

