Search

 
 
 

Lohardaga News :लोहरदगा में राहुल सिंह गैंग व पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद भागे अपराधी

Lohardaga News : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसी दौरान अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी करीब चार राउंड फायरिंग की गई.
 
इसी स्थान पर वाहन जलाने पहुंचे थे अपराधी.

Lohardaga News : लोहरदगा जिले के उदयपुर रोड में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के पास राहुल सिंह गैंग से जुड़े अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि गैंग के कुछ गुर्गे निर्माण स्थल पर पहुंचे थे और वहां खड़ी पोकलेन व लोडर में आग लगाने की कोशिश की. फायरिंग करने की फिराक में थे.


इसी दौरान मामले की सूचना लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसी दौरान अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी करीब चार राउंड फायरिंग की गई.


पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद अपराधी मौके से भाग निकले. पुलिस के अनुसार अपराधी जान बचाकर भागे और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अपराधियों की ओर से कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही