Search

 
 
 

Jharkhand Weather : झारखंड में आज भी बारिश और गरज-चमक, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Ranchi News : मौसम विभाग ने 27 सितंबर को राज्य में वज्रपात, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड में रविवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात की भी संभावना है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मौसम विभाग ने 27 सितंबर को राज्य में वज्रपात, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

 

रांची समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में मौसम का असर देखने को मिल सकता है.

 

दक्षिणी झारखंड में भी बारिश की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर से राज्य में किसी बड़ी मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है. हालांकि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है.

 

अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की भी संभावना है. ऐसे में बारिश के बाद मौसम में फिर से गर्मी का असर बढ़ सकता है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही