Palamu News : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अकराही रोड स्थित शुभ मम प्लांट से सटे टंकी से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें...
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की सुबह प्लांट के समीप स्थित टंकी में युवक का शव दिखाई दिया. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
युवक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

