Search

 
 
 

रांची में चोरी की बुलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, मास्टर चाभी और औजार बरामद

Ranchi News : लोअर बाजार थाना में 8 अगस्त को राजेश कुमार सिंह ने चर्च कॉम्प्लेक्स के पास से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 
आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल, मास्टर चाभी और लॉक तोड़ने का औजार बरामद किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार थाना में 8 अगस्त को राजेश कुमार सिंह ने चर्च कॉम्प्लेक्स के पास से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

SSP के निर्देश पर मामले की जांच की गई. इसी दौरान गुप्त सूचना और पूर्व के आरोपियों के सत्यापन के आधार पर पुलिस ने धीरज जलान उर्फ रुपु (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया. वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना चौक, ईदगाह के पास रहने वाला बताया गया है.

 

पुलिस का दावा है कि धीरज जलान के खिलाफ पहले से करीब 40 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की है.


कार्रवाई में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सुधीर बाड़ा, रवि कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह और थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही